|
नेशनल
हैण्डलूम डेवलपमेन्ट कारपोरेशन लिमिटेड (एन.एच.डी.सी.) या राष्ट्रीय हथकरघा
विकास निगम लिमिटेड को
फरवरी 1983 में एक सार्वजनिक क्षेत्र की इकाई के रूप में भारत सरकार द्वारा
स्थापित किया गया था। यह एक स्वायत्तता-प्राप्त संस्था है जिसे कम्पनी
एक्ट-1956 के अन्तर्गत एक राष्ट्रीय स्तर की संस्था की तौर पर स्थापित किया
गया, जिसके उद्देश्य थे: हथकरघा क्षेत्र का त्वरित विकास, उचित दर पर खरीद व
आपूर्ति के सभी कार्यकलापों का संयोजन, राज्य हथकरघा संस्थाओं के विपणन
सम्बन्धी कार्यों को बढ़ावा देना एवं एवं हथकरघा क्षेत्र के विकास के लिए
आवश्यक तकनीक का संवर्धन व उत्पादकता में बढ़ोतरी। |